Pages

Friday, July 27, 2012

श्रमिकों का दुखड़ा कौन सुनेगा


अश्विनी महाजन (: साभार अमर उजाला ) 
Story Update : Friday, July 27, 2012    9:52 PM
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी में हाल ही के विवाद और हिंसा के कारण पूरा देश सकते में आ गया है। मारुति के महानिदेशक की बर्बतापूर्ण हत्या के कारण उद्योग जगत में चिंता स्वाभाविक है। श्रमिकों की शिकायतें चाहे कितनी भी जायज क्यों न हों, उनके इस तरह से हिंसक होने का समर्थन नहीं किया जा सकता। श्रमिकों और प्रबंधन के बीच हिंसक वारदात का मारुति एकमात्र उदाहरण नहीं है। हालांकि उदारीकरण के दौर में हड़ताल सुनने में नहीं आ रही थी। जबकि एक समय हड़ताल और तालाबंदी एक सामान्य-सी बात थी। इसका अर्थ क्या यह लगाया जाए कि श्रम विवाद पहले से कम हो गए अथवा मजदूरों और प्रबंधन के बीच संबंध बहुत मधुर हो गए?

पिछले लगभग एक वर्ष से भी अधिक समय से मारुति में श्रमिकों की हड़ताल खासी चर्चा में रही है। श्रमिकों और प्रबंधन के बीच चल रहे इस संघर्ष से मारुति का उत्पादन और उसकी आमदनी तो प्रभावित हो ही रही है, उसका बाजार छिनने का भी खतरा मंडरा रहा है। माना जाता है कि इस हड़ताल के दौरान मारुति को 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। श्रमिकों ने यह हड़ताल अधिक मजदूरी के लिए नहीं, बल्कि बर्खास्त श्रमिकों की बहाली और स्वतंत्र श्रमिक संघ को मान्यता देने की मांग को लेकर शुरू की थी। प्रबंधन और श्रमिकों के बीच में हुआ कथित समझौता भी विवाद का विषय बना रहा, क्योंकि इसके माध्यम से प्रबंधन द्वारा श्रमिकों से सही आचरण की शर्त जबर्दस्ती मनवाई गई।

हाल के दशकों में हुए श्रमिक असंतोष के कई कारण हैं, जिसे समझना जरूरी है। भूमंडलीकरण के इस दौर में कंपनियों में ठेके पर मजदूर रखने की परंपरा शुरू हो चुकी है। नियमित कर्मचारी जैसे-जैसे रिटायर होते जाते हैं, नई भरतियां ठेके के कामगारों की ही हो रही हैं। ये कामगार सामान्यतः किसी प्रकार के श्रम कानूनों के अंतर्गत नहीं आते। ऐसे में प्रबंधन के साथ किसी भी प्रकार का विवाद उनकी नौकरी ही समाप्त कर देता है।

मारुति उद्योग भी इसका अपवाद नहीं। इसमें 10,000 स्थायी कर्मचारी हैं, और लगभग इतनी ही संख्या में ठेके पर मजदूर रखे जाते हैं। स्थायी कामगारों को औसत 18,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं, जबकि अस्थायी कार्मिकों को 6,000 रुपये ही मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि अब वह ठेके पर कर्मचारी रखना बंद करेगी। सिर्फ यही नहीं कि मारुति और अन्य उद्योग ठेके पर कर्मचारी रखकर श्रम के शोषण को बढ़ावा देते रहे हैं, बल्कि छंटनी का डर दिखाकर कर्मचारियों की मजदूरी कम रखने का भी प्रयास होता है। 

भूमंडलीकरण के इस दौर में श्रमिकों के शोषण में वृद्धि हुई है। आंकड़े बताते हैं कि उद्योगपतियों को मुनाफा 1989-90 में कुल उत्पादन का मात्र 19 प्रतिशत ही होता था, वह 2009-10 में बढ़कर 56.2 प्रतिशत हो गया। श्रमिकों और अन्य कार्मिकों का हिस्सा इस दौरान 78.4 फीसदी से घटता हुआ मात्र 41 प्रतिशत रह गया। उद्योगों में प्रति श्रमिक सालाना मजदूरी वर्ष 2009-10 में 75,281 रूपये ही रही, जबकि अन्य कार्मिकों की मजदूरी 1,25,404 रुपये तक पहुंच गई। यानी श्रमिकों की मजदूरी में इस दौरान चार गुने की ही वृद्धि हुई, जबकि उन्हीं उद्योगों में लगे दूसरे कार्मिकों के वेतन पांच गुना से भी ज्यादा बढ़ गए। केंद्र व राज्य सरकारों और उनके द्वारा संचालित संस्थानों में जहां वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होती हैं, वहीं अर्थव्यवस्था के विविध क्षेत्रों में श्रमिकों को महंगाई भत्ता तक नसीब नहीं है। 

कुछ विशेष प्रकार के कार्यों को छोड़ शेष श्रमिक नितांत कम वेतन पर काम करने के लिए बाध्य हैं। ऐसे में निजी क्षेत्र की कंपनियां तो मोटा लाभ कमा ही रही हैं, सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर प्रतिष्ठान भी भारी लाभ कमा रहे हैं। वर्ष 1990-91 में केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का कर पूर्व लाभ जहां मात्र 3,820 करोड़ रुपये था, वहीं 2009-10 में वह बढ़कर लगभग 1,24,126 करोड़ रुपये हो गया। ऐसे में श्रमिकों के हितों की रक्षा हेतु श्रम कानूनों में बदलाव बहुत जरूरी है। तभी श्रमिकों का कंपनी के प्रति नजरिया बदलेगा और वह उत्पादन में अधिक वफादारी से लगेगा।

Friday, July 20, 2012

विचारो की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है,काव्य

 

समाज एवं जीवन के अलग अलग हालातों को देखने के बाद विचारो की अभिव्यक्ति का जो सफर चलता है और जो उड़ान होती है ,उन सब को अल्फाजों में ढालने का  सशक्त माध्यम है काव्य' जिसने दुनिया को खूबसूरत अल्फाजों से तर बतर कर दिया है

 

 मनुष्‍य के मन-मस्तिष्‍क में जब उथल पुथल उत्‍पन्‍न होता हैतो  काव्य की पृष्‍ठभूमि तैयार होती है और जब वह काव्य ,अक्षरों और शब्‍दों  का  रूप लेता हैतो कविता मूर्त रूप ग्रहण करती है।

 यह उथल पुथल कई कारणों से उत्‍पन्‍न हो सकता है। यह वैयक्तिक भी हो सकता हैसामाजिक भी।

 काव्य के रूप में कवि,प्रकृति का सौंदर्यजीवन की परिस्थितियांभूख ,विषाद,उम्‍मीद,जीवन,आत्म-विस्वास ,जिंदगी ,प्यार ,बेवफा,दोस्त,गाव,यादें,धोखा और आस अन्य कई विषयों में अपने भाव व्यक्त करता है कभी काव्य में भूख और गरीबी का चित्रण किया जाता है तो कभी संपन्‍न अघाए वर्ग की संवेदनहीनता पर चोट किया जाता है |कभी भूख से छटपटाते बच्‍चों के करूण क्रंदन तो कभी पिया विरह में करून प्रेम रस का वर्णन किया जाता है !   जीवन की सुख-दुःखभरी नाना अनुभूतियों को लेकर साहित्य में श्रृंगार, हास्य, करुण आदि नव रसों की अवतारणा की गयी है। साहित्य-शास्त्रियों ने अपनी-अपनी रचनाओं में जीवन का तात्त्विक विश्लेषण किया है। साहित्य जब जीवन-धर्मी होता है, तब पाठक और श्रोता के हृदय को विशेष रूप से स्पर्श करता है।

 

कोई विचार आना अलग बात  है और विचारो को काव्य के माध्यम से अपने व लोगो के जेहन में उतारना अलग बात है ,कवि  काव्य में कुछ सवाल करता है , तो जवाब खोजने की जद्दोजहद भी | इनमें वह  कभी व्‍यक्तिगत पीड़ा से रूबरू होता हैतो सामाजिक दुख भी उसकी चेतना को झकझोरता रहता है। इस कठिन समय में कोई संवेदनशील मन भला निजी पीड़ा से ही आप्‍लावित कैसे रह सकता है। कवि के मन में कई प्रश्‍न हैंजिनके उत्‍तर ढूंढने की कोशिश में उसका अंतर्मन बेचैन रहता है 

कश्ती के मुसाफिर ने कभी समंदर नही देखा
बहुत दिनों से  हमनें कोई सिकंदर नहीं देखा

दिखते है  रूप रुपया राज के कदरदान सभी

बहुत दिनों से हमने कोई कलंदर नहीं देखा

लेकिनवह ये भी जानता है कि उन प्रश्‍नों के उत्‍तर खोजनारेत के घरों की नींव ढूंढने जैसा है। फिर भी वह काव्य साधना के माध्यम से कोशिश करता रहता है 

मूल्यों का बिखराव कवि मन को गहरे तक आहत करता है  उसके मन की व्यथा और तल्खियाँ रचनाओ से झांकती है;परन्तु इन तल्खियो में न तो हताशा है और न  परिस्थितियों के सामने समर्पण का पराजय बोध |तस्वीर के तमाम उदास और धुंधले रंगों का बयान तो बड़े ईमानदारी के साथ करने की कोशिश की जाती है  ,पर साथ ही वह  इस तस्वीर को बदलना भी चाहता है    

सोलह रुपये में फुटपातो की पहचान कैसे हो  जाये

अंजन' कुछ करें गरीबी की लक्ष्मण रेखा पार हो जाये

 

कवि मन केवल दुखविषादहताशा ही ब्यक्त नही करता बल्कि अमावस के अंधियारे में रौशनी को ढूंढने का जज्‍बा, मन में  आत्मविश्वास और आशा शब्दों से बयान करने का साहस भी करता है  

 

पंखो के परवाजो को अब जल्द शिखर मिल जाएगा

चाहे लाख तूफा आये दिया और प्रखर जल जाएगा

कुल मिलाकर, काव्य एक संवेदनशील मन की अभिव्‍यक्ति हैं, जिन्‍हें एक आलोचक की दृष्टि से नहीं, एक संवेदनशील पाठक की दृष्टि से देखा जाना चाहिए क्‍योंकि मेरी समझ से इन्‍हें साहित्‍य की प्रचलित आलोचना पद्धति की कसौटी पर कसना कवि और कविताओं, दोनों के साथ न्‍यायसंगत नहीं होगा। केवल तुकबन्दी करने एवं स्थल वर्णन भर कर देने से काव्य की रचना नहीं होती है। भावों एवं विचारों के सुन्दर समन्वय के साथ-साथ रचनात्मकता का सही सन्तुलन सफल रचना की अनिवार्यता है। वर्तमान समय के दमघोटूँ परिवेश एवं भ्रष्ट व्यवस्था ने लोगों के भीतर बेचैनी एवं छटपटाहट पैदा कर दी है। वर्तमान परिवेश ने लोगों की सुरुचि को आहत किया है। ऐसे समय में सफल काव्य  की रचना करना बड़ा ही कठिन होता जा रहा है। केवल कुरुचि को भुनाकर काव्य के द्वारा तालियाँ बजवा लेना आसान है लेकिन लोगों में सुरुचि जगाने वाले कालजयी रचना करना बड़ा ही कठिन है। परन्तु इन प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सार्थक रचनाएँ हो रही हैं और आगे भी होती रहेंगी

विवेक अंजन श्रीवास्तव 

 मैहर,सतना