Pages

Friday, April 6, 2012

सतना जिला प्रशाशन का सराहनीय प्रयास



एक समय था जब सतना सिटी कोतवाली-प्रेमनगर रेलवे क्रोसिंग पार आये दिन दुर्घटनाये होती थी और जाम लगा रहता था ,फिर अंडर-ब्रिज का निर्माण होने से ये आलम अब नही देखने को मिलता है! 
वही अब शहर के मुख्य मार्ग से भारी वाहनों के आवागमन की वजह से मार्ग दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इन वाहनों की चपेट में आकर अब तक कई घरों के चिराग भी बुझ चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हो चुके हैं।सडक दुर्घटना की घटना तो आम बात है लेकिन सतना में इस तरह की दुर्घटनाएं रोज़ हो रही है ,निजी वाहनों की मनमानी,ट्रेक्टर ट्रोलियों की सडकों पर तेज़ रफ्तार , ओवर लोड वाहन गाली गुप्तार कर रहे हें ,बड़े राईस-जादे कारों में शराब की बोतलें टकरा कर बिना सीट बेल्ट के ह्गामे कर रहे हें तेज़ वाहनों की रफ्तार ,चक्के जाम जनता को दुखी कर रहे हें
 कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के.के.खरे ने बाईपास निर्माण होने तक सतना नगर के भारी वाहनो की ट्रैफिक ब्यवस्था के संबंध मे अस्थाई तत्कालिक ब्यवस्था करने के दृष्टि से प्रस्तावित संभावित रूटो के लिये आवश्यक आदेश जारी किये है,जो की एक सराहनीय प्रयास है कई वर्षो से चल रहे इस काम को अब प्रशाशन  ने मुस्तैदी से पूरा करने की ठानी है जो की काबिले तारीफ है |
शहर का मुख्य मार्ग ही नही ,शहर के अन्दर भी दुर्घटनाये होती रहती हैसतना एक औद्योगिक नगरी हैइस वजह से यहां लगातार यातायात का दबाव बढ़ता है। शहर की ट्रेफिक व्यवस्था बिगाड़ने में अतिक्रमकारियों का मुख्य हाथ है। इन्हें हटाने प्रशासन द्वारा इन्हें चिंहाकित किया जा रहा है।जैसे सिटी कोतवाली से धवारी चौराहे तक अस्थाई  दुकाने चकाजाम का कारण बनती है ,  शहर में कई  स्थानों में पार्किंग स्थल में वाहन खड़े नही होते  है , उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाही करनी चाहिए । शहर में सुव्यवस्थित यातायात  व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस व नजूल की एक टीम गठित कर जल्द ही शहर में भ्रमण कर अवैध अमिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना होगा ,वही प्रेमनगर-सिविललाइन में बने हुए नए मार्ग में कुछ रंगों द्वारा फुटपात और बीच की पट्टी चिन्हित करना चाहिए जो की रात में नजर नहीं आते है!     
जहा एक ओर जिला प्रशाशन इसके लिए प्रयासरत है वही इस कार्य में आम जनता को सहयोग करना चाहिए। 
विवेक अंजन श्रीवास्तव 
सरलानगर , मैहर 

No comments:

Post a Comment