Pages

Friday, April 8, 2011

दुनिया में मशहूर हुआ भारत

08 अप्रैल 2011: आईबीएन-7

भ्रष्टाचार के मामले में लगता है भारत दुनिया के हर बड़े भ्रष्ट देश के साथ प्रतिस्पर्द्धा करने में लगा हुआ है। तभी तो पूरी दुनिया में भारत भ्रष्टाचार के मामले में 87वें स्थान पर पहुंच गया है।

इतना ही नहीं भ्रष्टाचार के मामले में भारत, एशिया में 16वें स्थान पर और एशिया प्रशांत क्षेत्र में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 

भारत में हुए कुछ ऐसे बड़े भ्रष्टाचार जिसने सरकार की नींद हराम कर दी। 

1.
टेलीकॉम घोटाला- 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए

2.
कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला- 70 हजार करोड़ रुपए 

3.
बोफोर्स घोटाला- 64 करोड़ रुपए

4.
अनाज घोटाला- 2 लाख करोड़ रुपए

5.
यूरिया घोटाला- 133 करोड़ रुपए
 
6.
चारा घोटाला- 950 करोड़ रुपए

7.
शेयर घोटाला- 4000 करोड़ रुपए

8.
सत्यम घोटाला- 7000 करोड़ रुपए
(
अनुमानित ) 

भारत में भ्रष्टाचार को बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान हमारे देश के नेताओं का है। दूसरे नंबर आते हैं हमारे सरकारी तंत्र के 'नौकरशाहों' जिन्होंने सरकारी तंत्र को भ्रष्ट तंत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। तीसरे नंबर पर आते हैं स्वास्थय और शिक्षा विभाग। 


No comments:

Post a Comment